बिलासपुर

मेनरोड में स्थित मोबाईल दुकान का टूटा ताला…1 लाख 30 हजार नगदी सहित 37 मोबाईल फोन की हुई चोरी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी मेनरोड में स्थित मारुति मोबाईल एंड इंटरप्राइजेज दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के मोबाईल फोन सहित 1 लाख 30 हजार रुपए नगदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगला हरि विहार निवासी शिवेंद्र कोरी की मोबाईल दुकान सकरी मेनरोड में स्थित है, जहाँ बीती शाम ताला लगाकर उनका भाई घर आ गया था, जहाँ जब आज सुबह दुकान खोलने पहुँचे तो पाया शटर का ताला टूटा हुआ है और शटर थोड़ा उठा हुआ है,

भीतर जाकर देखने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने 37 एंड्राइड मोबाइल फोन और काउंटर में व्यापारियों को भुगतान के लिए रखे नगदी 1 लाख 30 हजार रुपए को पार कर दिया है। मामले में पीड़ित ने इसकी शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...