बिलासपुर

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मासूम, चारे के लिए पत्ते तोड़ने कर रहा था कोशिश…..गंभीर हालत में सिम्स में किया गया भर्ती

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में शुक्रवार को ह्रदय विदारक घटना सामने में आई है, जिसमे 12 वर्षीय एक मासूम हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से आहत हुआ है। जिसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चिल्हाटी में रहने वाला 12 वर्षीय जाकिर मोहम्मद शुक्रवार दोपहर को बकरी चराने घर से निकला था। इस बीच करीब 4.30 बजे वह बकरी के लिए चार लेने की मंशा से पुरानी बस्ती स्थित एक बाउंड्रीवाल मे चढ़ रहा था कि बाउंड्रीवाल से लगे 11 केवी के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह दूर छिटक जा गिरा। महज चंद मिनटों में ही मासूम का पूरा शरीर बिजली से झुलसा गया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सहित परिजन भी मौके पर पहुँचे। जिन्होंने जागीर मोहम्मद को आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहाँ उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। मालूम हो जाकीर मोहम्मद के सर से पहले ही उसके पिता समीर मोहम्मद का साया उठ चुका है। जागीर की माँ अपने चार बच्चो के सहारे ही अपनी जिन्दगी जी रहती थी, कि अचानक इस घटना से उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज