
भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अभी तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर लॉक डाउन में अन्य राज्यो में फंसे प्रदेश के प्रवासी श्रमिको को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लाने का सिलसिला अनवरत जारी है। इसी अनुक्रम में शुक्रवार को लखनऊ,गुजरात में फंसे प्रदेश के 1735
प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिलासपुर पहुँचे। प्रदेश के विभिन्न जिलो के प्रवासी श्रमिक आज दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिलासपुर पहुँचे। जिसमें जिले के कुल 1330 मजदूर थे। बिलासपुर पहुँचे सभी प्रवासीय मजदूरों के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम सावधानी पूर्वक स्टेेेशन से क्वारंटाइन पर भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इस दौरान मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण भी की गई। जिसमें 290 मजदूरों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए। जिसे देखते हुए उनका आर.टी.पी.सी.आर से जांच कर कोरोना का सैंंपल लिया गया है। इन लोगो को परिवार से अलग शासन के द्बारा बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन के लिए भेजा गया है, बाकि श्रमिको को उनके गांव में क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अन्य राज्यो से जिले के करीब 1330 मजदूर वापस लौटे है। जिसमे विकासखण्ड बिल्हा के 346, कोटा के 112,मस्तूरी के 689, तखतपुर के 165 एवं नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के 18 व्यक्ति थे। सभी श्रमिक स्वस्थ है तथा उन्हें आवश्यकतानुसार क्वारंटाइन सेंटर एवं आईशोलेशन में भेजा गया हैं।
421 संदेहियों का लिया गया सेंपल..

ट्रेन रूट के अलावा बिलासपुर जिले में सड़क मार्ग से भी प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में रोजाना पहुँच रहे है। जिनका भी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को बिल्हा के भोजपूरी टोल प्लाजा में 277, बगदेवा टोल प्लाजा में 30 श्रमिक और तखतपुर के मोडे मार्ग में 10 श्रमिक सहित मस्तुरी के चेक पोस्ट में 161 श्रमिक तथा कोटा के केन्दा चेक पोस्ट में 223 श्रमिको का स्वास्थ्य जांच किया गया है। शुक्रवार को जिले में आए सभी प्रवासी मजदूरों में से कुल 421 का आर.टी.पी.सी.आर से जांच कर सैंंपल लिया गया, जिन्हें फिलहाल कड़ी निगरानी में रखा गया है।
प्रदेश में कोरोना मुक्ति की राह आसान नही, प्रवासियों की जांच रिपोर्ट बढ़ा रही दिलो की धड़कने..

बीते दो दिनों में जिस तरह से प्रदेश में कोरोना मरीजो के रिकवरी होने की राहत भरी खबर मिल रही थी। उससे यही कयास लगाए जा रहे थे, कि जल्द ही छत्तीसगढ़ कोरोना मुक्त हो जाएगा। लेकिन ठीक विपरीत शुक्रवार शाम 6 नए कोरोना पॉजिटीव केस मिलने से कोरोना मुक्ति की राह फिलहाल आसान नही लग रही है। क्योंकि अचानक 6 कोरोना संक्रमित मिलने से अब प्रदेश में 10 कोरोना ऐक्टिव केस हो गए हैं। जिसमे सर्वाधिक प्रवासी यात्री है। ऐसे में जानकारों की माने तो रेड जोन से आने वाले प्रवासीय मजदूर सहित यात्रीयो की जांच रिपोर्ट प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के ग्राफ को बढ़ा सकती है। हालाकि राहत की बात यही भी है, कि प्रदेश में कुल 66 कोरोना पॉजिटीव मरीजो में से अब तक 56 मरीज सकुशल हो कर घर लौट चुके है।