बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में मिले आज 41 कोरोना पॉजिटिव, केवल 7 में ही वायरस के लक्षण बाकी सामान्य फिर भी संक्रमित…. हो जाये सतर्क क्योकि घर के बाहर है कोरोना वायरस

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– न्यायधानी में शनिवार को भी कुल 41 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें से केवल 7 मरीजों में ही कोरोना के लक्षण देखे गए हैं बाकी सभी वायरस से संक्रमित है जिनमे कोई लक्षण दिखाई नही दिए है। इस दौरान 24 पॉजिटिव मरीज शहरी क्षेत्र से तो वही 16 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से हैं और एक जांजगीर के अकलतरा से हैं जो बिलासपुर अपने बीमार पिता को देखने मस्तूरी आई हुई थी। जहाँ उसकी जांच हुई थी। जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। महिला फिलहाल अकलतरा में है। इसके अलावा सीआरपीएफ भरनी कैम्प की एक कंप्यूटर ऑपरेटर भी कोरोना की चपेट में आई है। मिली जानकारी के अनुसार पॉजिटिव मरीजों में 18 महिलाएं तो वही 23 पुरुष शामिल है। इन मरीजो में 13 की किशोरी से लेकर 85 साल तक के बुजुर्ग शामिल है। पॉजिटिव मरीजों में बिलासपुर शहर के गोंडपारा से 4 जिनमे से तीन एक ही परिवार के है। आपको बता दे इसी परिवार से एक बुजुर्ग की मौत बीते दिनों कोविड हॉस्पिटल में हुई थी। जिसके बाद उनके बाकि के परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजकिशोर नगर से 2, विनोबा नगर से 2, करबला से 2, वेयर हाउस रोड, जरहाभाटा, हेमूनगर, अरिहंत अपार्टमेंट रिंग रोड 2, तारबाहर, चिंगराजपारा, महिमा नगर सिरगिट्टी, जीनत विहार गणेश नगर, चांटीडीह, 27 खोली विकास नगर से एक-एक मरीजों की पहचान की गई है, इसके अलावा मस्तूरी ब्लॉक से 3 पॉजिटिव पचपेड़ी, पत्थरताल और सीपत से मिले है, इसी तरह बिल्हा ब्लॉक से 11 पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिनमें ग्राम गुमा से 8, डंगनिया से 2, लालखदान से 1 मरीज शामिल है। वही कोटा के मोहाली से 1, तखतपुर से 1 पॉजिटिव शामिल है। शनिवार को मिले मरीजों के बाद अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1217 हो गई है तो वही अब तक 907 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके है, इसके बाद अब 295 एक्टिव मरीज है जिनका उपचार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार, सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण...आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद,