मस्तूरी

क्वारंटाइन सेंटर की निगरानी के लिए विशेष पुलिस अधिकारियों को किया जा रहा तैनात, कर्तव्य निर्वहन के लिए दिलाई गई शपथ

उदय सिंह

मस्तूरी- थाना क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किये गए व्यक्तियों पर निगरानी रखने और उन्हें नियमों का पालन कराने पुलिस विभाग द्वारा विशेष पुलिस अधिकारियों का चयन किया गया है, जो सेवा भाव से इन विशेष कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह के द्वारा क्षेत्र में बनाये गए 35 क्वारंटाइन सेंटर में आने वाले हजारों प्रवासी मजदूरों की निगरानी के लिए 70 विशेष पुलिस अधिकारी बनाये गए है,

इस समय 3000 मजदूर वापस आ गए हैं जिन्हें 35 कोरेंटाइंन सेंटर में रखा गया है। जिन सेंटर में 100 से अधिक मजदूर हैं या जो संवेदनशील सेंटर है वहां पर पुलिस की फिक्स पिकेट ड्यूटी लगाई गई है परंतु जहां पर मजदूर कम संख्या में हैं वहां पर मस्तूरी पुलिस द्वारा विशेष पुलिस अधिकारियों से ड्यूटी में कार्य लिया जाएगा, जिन्हें निष्ठा पूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने शपथ दिलाई गई और उन्हें उनके कार्यो की जानकारी दी गई।

गौरतलब है क्षेत्र में हजारों की संख्या में आने वाले प्रवासी मजदूरों को लगातार क्वारंटाइन किया जा रहा है, लिहाज़ा व्यवस्था में सहयोग के लिए इन एसपीओ की नियुक्ति की गई है, जिन्हें सतत मार्गदर्शन दिया जाएगा, इसके अलावा इन एसपीओ से शपथ पत्र भी भराया गया है कि वे किसी प्रकार से इस आदेश की अवहेलना नहीं करेंगे तथा कोई भी विधि विरूद्ध कार्य नहीं करेंगे

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...