रायपुर

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़..17 लाख नगदी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17 लाख रुपये नगद सहित कुल लगभग 19.70 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। कार्रवाई एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा कबीर नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि कबीर नगर थाना क्षेत्र के फेस-02 तिरंगा चौक के पास कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देशन में टीम गठित कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई। घेराबंदी के दौरान चारों आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें मौके पर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी और ओम खेमानी बताया। उनके मोबाइल फोन की जांच में सामने आया कि वे ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी ऑनलाइन बैटिंग साइटों के जरिए मास्टर आईडी बनाकर लोगों को कमीशन पर उपलब्ध कराते थे और क्रिकेट सट्टा खेलना-खिलाना कर अवैध लाभ कमा रहे थे। रकम के लेन-देन के लिए आरोपी म्यूल खातों का उपयोग कर रहे थे, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 लाख रुपये नकद, सात मोबाइल फोन, चार बैंक पासबुक, एक चेकबुक और 27 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड जब्त किए हैं। चारों के खिलाफ कबीर नगर थाना में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 तथा बीएनएस की धारा 112(2) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टे के तीन मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1.92 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त किया जा चुका है। ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...