बिलासपुर

घर की आलमारी से अज्ञात चोर ने पार किए डेढ़ लाख के गहने… घर वालो को नही लगी भनक

रमेश राजपूत

बिलासपुर- घर की आलमारी में रखे डेढ़ लाख का गहना अज्ञात चोर ने पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र रामावैली की है। चकरभाठा स्थित रामावैली निवासी आनंद शुक्ला पिता बीपी शुक्ला ने बताया कि उसकी पत्नी नेहा शुक्ला ने शनिवार को आलमारी के लॉकर से एक जोड़ी सोने का कंगन और एक जोड़ी चांदी का पायल आलमारी ड्रावर में रखी थी। सोमवार को दोपहर 3 बजे उन्होंने जब आलमारी का ड्रावर खोला तो जेवर गायब थे।

पूरे घर में खोजबीन करने पर जेवर कहीं नहीं मिला। प्रार्थी के अनुसार सोने का कंगन 24 ग्राम कीमत 1,25, 000 रूपये और 200 ग्राम चांदी की पायल जिसकी कीमत 14,000 रूपये है, चोरी चला गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ...