बिलासपुर

बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए विशेष निर्देश, पंजीयन के अलावा प्रशासन को सूचित करना अनिवार्य… नियमों का उल्लंघन पड़ सकता है भारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर- भारत के अलग अलग राज्यो से श्रमिक सहित फंसे हुए लोगों की आवाजाही शुरू हो गयी है। जिसकी वजह से कोरोना वायरस हर छोटे शहर और कस्बे तक तेज़ी से फैल रहा है। जिसके मद्देनज़र कई जिलो में कोरोना वायरस का खाता खुल चुका है। इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार ने स्थानीय संक्रमण रुकने हेतु अलग अलग जगहों में क्वारंटाइन सेन्टर बनाए है और पलायन कर रहे लोगो के लिए निर्देश जारी किये है।

निर्देशो के अनुसार व्यक्ति को संबंधित राज्य से निकलने से पहले राज्य के पोर्टल http://epass.cgcovid19.in पंजीयन कराना होगा। प्रत्येक जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है और जानकारी देने निर्देश दिए गए है, प्रदेश या जिले में आने वाले ऐसे सभी यात्रियों की जांच की जाएगी और उन्हें क्वारंटाइन सेन्टर भेज दिया जाएगा।

यदि व्यक्ति में covid19 के लक्षण पाये गए तो उनका सैंपल लेकर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया जाएगा। वही लक्षणरहित व्यक्तियों को विकल्प के रूप में शासकीय, होम या पेड क्वारंटाइन किया जाएगा । लोगो से इस बात की पुष्टि लिखित में ली जाएगी की वे 14 दिन तक क्वारंटाइन नियमो का पालन करे। नियमों का उल्लघंन करने वाले को धारा 188 के तहत दण्ड का सामना करना पड़ेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;...