जांजगीर चाँपा

किसान सम्मान निधि का पैसा ठगने वाला गिरोह के 04 सदस्य पकड़ाए,  288 एटीएम, 100 नग जियो सीम, 4 लाख 96 हजार नगदी बरामद, एटीएम के गार्ड की सतर्कता से हुआ खुलासा

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले की सक्ती पुलिस ने किसानो का आधार कार्ड प्राप्त कर फर्जी तरीके से एटीएम जारी कर किसान सम्मान निधि का रकम निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा मे एटीएम कार्ड एवं नकदी रकम जप्त की गई है। एटीएम के गार्ड की सतर्कता से हुआ खुलासा। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 02.30 बजे सक्ती थाना क्षेत्र के बाराद्वार रोड स्थित एसबीआई एटीएम में 04 युवक पैसा निकाल रहे थे जिसे काफी देर तक एटीएम में खड़े देख कर गार्ड सालिक राम गोंड को संदेह हुआ और उसने जागरूकता दिखाते हुए सक्ती पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सक्ती पुलिस मौके पर पहुॅची और युवको को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। पूछताछ में युवकों ने अपना चेतन प्रकाश सिंह उम्र 25 वर्ष, जोगेन्द्र सिंह चन्द्रा उम्र 30 वर्ष, गुलेन्द्र सिंह चन्द्रा उम्र 22 वर्ष, और खतपाल सिंह चन्द्रा उम्र 34 वर्ष सभी निवासी सारसडोल थाना मालखरौदा का होना बताया।

पूछताछ के दौरान युवकों की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हे थाने लाकर तलाशी ली गई तब उनके कब्जे से 288 नग एटीएम कॉर्ड व 4 लाख 95 हजार 800 सौ नकदी रकम , 03 मोबाईल, 01 लैपटॉप, 100 नग जियो सीम बरामद किया गया। आरोपियों पूछताछ में बताया कि उनके पास फिनो बैंक में खाता खोलने का आईडी है जिससे वे गांव-गांव घुमकर ग्रामीणों कोे किसान सम्मान निधि का पैसा दिलाने के नाम पर उनका आधार कार्ड लेकर उनके नाम से खाता खोलकर जारी एटीएम कार्ड को अपने पास रख लेते हैं और जब खाते में पैसा आता है तो उसको स्वयं निकाल कर अपने पास रख लेना जिसकी जानकारी खाता धारक को भी नहीं होना पाती है। इस मामले में कार्यवाई करते हुए सक्ती पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 41(1-4) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सभी को न्यायिक न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: फर्जी दस्तावेज से 4 लाख की सहायता हड़पी...महिला समेत अन्य पर FIR दर्ज पचपेड़ी:- तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर... इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत, 2 मजदूर घायल, VIDEO बिलासपुर: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, मारपीट कर सिर पर हथियार से वार.. कार समेत ल... बिलासपुर: जिले के 15 निजी स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द...आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन सख्त, सीपत: दीपक की लौ से दर्दनाक हादसा....पास रखी ज्वलनशील सामग्री में भड़की आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी...