बिलासपुर

सड़क किनारे मिली अज्ञात युवक की लाश, पास ही स्कूटी वाहन भी बरामद….पुलिस पहुँची मौके पर, मामला संदिग्ध हत्या या दुर्घटना

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र चकरभाठा के ग्राम धमनी के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी हुई सुबह लोगों ने देखी, जिसके पास ही एक नीले रंग की स्कूटी भी गिरी हुई मिली है।

लोगों की सूचना के बाद चकरभाठा पुलिस एवं उच्च अधिकारी मौके पर पहुँच चुके है और जांच शुरू कर दी गई है। युवक के संबंध में फ़िलहाल कोई जानकारी नही मिल पाई है, वही स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 10 एबी 6605 किसी पुष्पा खरे के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसके माध्यम युवक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

बहरहाल युवक की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश के बाद पुलिस गंभीरता से जांच में जुट गई है, वही इस मामले में युवक की हत्या हुई है या कोई दुर्घटना इसका खुलासा नही हो पाया है। 

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान