बलौदाबाजार

पढ़ई तुंहर द्वार का लाभ ले रहे स्कूली बच्चे, शिक्षक पोर्टल के जरिये करा रहे शिक्षण कार्य….

उदय सिंह

भाटापारा – देशभर में कोरोना (कोविड-19) महामारी के चलते स्कूल बंद हैं ऐसे में स्कूली बच्चों की पढ़ाई का बहुत नुकसान हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ ने इस पढ़ई तुंहर द्वार पोर्टल को राज्य में सभी स्कूली बच्चों और अध्यापकों के लिए शुरू करने का निर्णय लिया है। पढ़ई तुंहर द्वार अर्थात पढ़ाई आपके द्वार पर है। शासन की इस मंशा को पूरा करने बलौदाबाजार जिले में जिला प्रशासन सहित शिक्षा विभाग भरसक प्रयास कर रहा है। जिसका काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। आपको बता दे बलौदा बाजार जिले के जिला कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी आरके वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के साथ भाटापारा विकासखंड के हजारों विद्यार्थी लॉक डाउनअवधि में घर बैठे मोबाइल के माध्यम से पढ़ई तुंहर द्वार योजना द्वारा पाठ्यक्रम को सीख रहे हैं एवं नवाचारी गतिविधियों से रूबरू हो रहे है। लोक शिक्षण संचनालय रायपुर से बलौदा बाजार जिले हेतु योजना क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी करमन खटकर का मानना है कि बच्चों को पढ़ने लिखने का अवसर प्रदान करने के लिए वेब पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

शिक्षा जगत की आवश्यकता के हिसाब से उपलब्ध संसाधनों के आधार पर पढई तुंहर द्वार योजना विद्यार्थियों के लिए संजीवनी बूटी की तरह कारगर सिद्ध होगी। विकास खंड शिक्षा अधिकारी अमरसिंह घृतलहरे ने बताया कि बच्चे ऑनलाईन पढ़ाई के जरिये अपने पाठ्यक्रम को कम समय में ही घर बैठे पूरा कर पाएंगे। इस ऑनलाईन पढ़ाई के द्वारा बच्चे स्वयं से पाठ्यक्रम के प्रति समझ विकसित करते हैं। इसके अलावा विकासखण्ड भाटापारा के नोडल अधिकारी भास्कर देवांगन ने बताया कि विकासखण्ड के विभिन्न संकुलों की प्राथमिक/ माध्यमिक/ हाईस्कूल/ हायर सेकेंडरी शालाओं में वर्चुअल क्लासेस चालू की गई है। इन शालाओ में सभी पंजीकृत शिक्षकों के द्वारा विषय वार कक्षा वार विकासखंड स्तरीय ऑनलाइन क्लासेस में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हो रहे है । विद्यार्थीगण को स्कूल पोर्टल के माध्यम से जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय ऑनलाइन कक्षाओं का भी लाभ प्राप्त हो रहा हैं।इस अभिनव आनलाइन शैक्षणिक योजना के सफल क्रियान्वयन में शालाओ के प्राचार्य, विषयवार व्याख्याता, प्रधानपाठक और शिक्षक गण,समस्त संकुलों के समंन्वयकगण सक्रियता से अपनी भागीदारी निभा रहे है।

पढ़ाई के हर कंटेंट उपलब्ध है वेबसाइट में..

पढ़ई तुंहर द्वार पोर्टल में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक विषय वार उपलब्ध अध्ययन सामग्री, लाइव इंटरएक्टिव क्लासेस, डायग्रामेटिक प्रेजेंटेशन मटेरियल, सब्जेक्ट रिलेटेड वीडियो मॉड्यूल एवं ऑडियो सामग्रियों से बडी संख्या में विद्यार्थियों में नए तरीके सीखने की ललक बढ़ी है।मोबाइल ऐप के जरिए वर्चुअल क्लासेस का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों को असाइनमेंट और होमवर्क कराया जा रहा है। शिक्षक अपने क्लासेस के स्टूडेंट का शंका समाधान और कॉपी करेक्शन का कार्य भी ऑनलाइन माध्यम से करते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...