बिलासपुर

पत्नी के गले मे धारदार हथियार से वार…गंभीर रूप से घायल पत्नी का चल रहा उपचार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड नंबर 02 स्थित रायल बेकरी के पास एक घटना सामने आई है। गीता बघेल नामक महिला को उसके पति संतोष बघेल ने धारदार हथियार से गले में वारकर जान से मारने की कोशिश की है। घटना बीती रात करीब 12:30 बजे की है, जब दोनों पति-पत्नी के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई। मिली जानकारी के अनुसार गीता बघेल अपने पति संतोष को स्कूटी से छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया और संतोष ने मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने धारदार हथियार से गीता का गला में वार कर दिया और गंभीर रूप से घायल अवस्था में श्रीराम केयर अस्पताल ले गया, जहां उसे ICU में भर्ती किया गया है। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान लिया। बयान में गीता ने स्पष्ट रूप से पति संतोष बघेल को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने संतोष बघेल के खिलाफ भारतीय न्याया संहिता (BNS) की धाराओं 118(1), 296, एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल पीड़िता की हॉस्पिटल में इलाज चल रही है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विवेचना में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी