मस्तूरी

सावधान! कहीं आपकी आईडी का दुरुपयोग तो नहीं हो रहा?… मस्तूरी से आई गंभीर ठगी की घटना,

उदय सिंह

मस्तूरी – क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की पहचान और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी सिम जारी किया गया और उसका गलत उपयोग किया गया। ग्राम खपरी निवासी हीरा खन्ना 26 वर्ष ने थाना मस्तूरी में शिकायत दर्ज कराई है कि रितेश मोबाइल के एजेंट निखील ने धोखे से उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके नाम पर वी.आई कंपनी का सिम नंबर जारी किया और उसका स्वयं उपयोग कर रहा है। प्रार्थी का आरोप है कि यह सिम बिना उसकी जानकारी के जारी की गई और इसका उपयोग धोखाधड़ी के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस ने इस गंभीर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निखील के खिलाफ धारा 66C-IT एक्ट, 318(4)-BNS, एवं 336(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला आम लोगों के लिए एक चेतावनी है कि वे अपने पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि का प्रयोग सोच-समझकर करें और किसी भी अनजान व्यक्ति या मोबाइल दुकान को अपने दस्तावेज न सौंपें।
बिलासपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने दस्तावेजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम थाना में दें।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला