छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ महापौर का वीडियो हुआ वायरल ,भाजपा-कांग्रेस ने कहा शर्मनाक

मधुबाई कांग्रेस और भाजपा को चिढ़ाते हुए यह कहने से भी बाज नहीं आती कि वह आगे भी इसी तरह की वीडियो बनाती रहेगी ,जिसको चिढ़ना हैं,चिढ़ते रहे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रायगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनी गई मेयर मधु बाई एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा की वजह सोशल मीडिया में अपलोड उनके वह चार वीडियो है जिनमें वह डांस करती नजर आ रही है। दरअसल कुछ दिन पहले लोकप्रिय एप्प टिक टॉक में उन्होंने एक के बाद एक चार वीडियो अपलोड किए हैं। इन वीडियो में मेयर अलग अलग गानों में थिरकने के साथ तेलुगु में डायलॉग बोलती भी नजर आ रही है। लोग भले ही उनके इन वीडियो का जमकर मजा ले रहे हो लेकिन इन वायरल होते वीडियो की वजह से उन पर राजनीतिक हमले तेज हो गए हैं।

रायगढ़ जिले की किन्नर महापौर मधु बाई के इन वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे रायगढ़ में चर्चा गर्म है, जिस पर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं ने निशाना साधा है ।मेयर के ये वीडियो मुद्दे बन गए हैं ।कांग्रेस ने कहा है कि अगर महापौर नाच गाना छोड़ कर शहर विकास पर ध्यान देती, तो शहर की यह दुर्दशा नहीं होती ।वहीं कांग्रेसी नेताओं ने यह भी कहा है कि महापौर होने के नाते उन्हें अपनी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए ।वहीं भाजपा ने भी नसीहत देते हुए कहा कि एक महापौर को इस तरह का आचरण शोभा नहीं देता । मधु किन्नर शुरू से ही विकास कार्य को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है, उनका पूरा कार्यकाल विवादों से भरा है।
मगर इस संबंध में मधु बाई ने दो टूक कहा कि टिक टॉक ऐप में अपना पर्सनल वीडियो डालने पर भाजपा या कांग्रेस के नेताओं को इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। मधुबाई का कहना है कि ,वह पहले से ही एक कलाकार है और नाच गाना उनका पेशा है ,इसी वजह से उन्हें प्रसिद्धि मिली है ।शायद यही वजह है कि बिंदास मधुबाई कांग्रेस और भाजपा को चिढ़ाते हुए यह कहने से भी बाज नहीं आती कि वह आगे भी इसी तरह की वीडियो बनाती रहेगी ,जिसको चिढ़ना हैं,चिढ़ते रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...