क्राइमबिलासपुर

पुलिस की छवि बदलने की कोशिश,अब सिविल लाइन थाने में किया संवेदना केंद्र का शुभारंभ

डेस्क

मंगलवार को गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सिविल लाइन थाना परिसर में नवनिर्मित महिला संवेदना केंद्र और बाल हितेषी थाना का औपचारिक शुभारंभ किया इसी दौरान उनके द्वारा पुलिसकर्मियों का सम्मान भी किया गया

अपनी पारंपरिक छवि के विपरीत पुलिस खुद को जनता के प्रति संवेदनशील दर्शाने का प्रयास कर रही है, खासकर महिलाओं और बच्चों के साथ। इसी मकसद के साथ बिलासपुर में संवेदना केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।। इससे पूर्व तोरवा, तार बाहर, कोतवाली थाने में संवेदना केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं मंगलवार को सिविल लाइन थाने में बाल हितेषी थाना और महिला संवेदना केंद्र का उद्घाटन किया गया। प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधिवत इन केंद्रों का उद्घाटन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जनता के प्रति संवेदनशीलता का प्रदर्शन करेगी और थाने आने वाले सभी शिकायत कर्ताओं से मानवोचित व्यवहार कर उनकी समस्या का निदान करेगी। सिविल लाइन थाने को बाल हितैषी थाना भी चिन्हित किया गया है। इसलिए बाल हितेषी और संवेदन संवेदना केंद्र में महिलाओं और बच्चों के मद्देनजर कई सुविधाएं जुटाई गई है।

सिविल लाइन थाने में महिला संवेदना केंद्र और बाल हितैषी थाना उद्घाटन अवसर पर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे तखतपुर विधायक रश्मि सिंह कलेक्टर डॉ संजय अलंग आईजी प्रदीप गुप्ता एसपी प्रशांत अग्रवाल सिविल लाइन थाना प्रभारी कलीम खान समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे ।इस दौरान बेहतर प्रदर्शन और उल्लेखनीय योगदान के लिए रक्षा टीम और अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर गृह मंत्री ने सम्मानित भी किया।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्...