दुर्ग

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा:- कर्मचारियों से भरी बस गिरी 50 फिट गहरी खाई में…14 कर्मचारियों की मौत की खबर, घायल एम्स रिफर

रमेश राजपूत

दुर्ग – जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास आज शाम एक बड़ा ही दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ डिस्टलरी से कर्मचारियों को लेकर निकली बस एक 50 फिट गहरी मुरुम खदान के खाई में गिर गई है, जैसे ही हादसा हुआ लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों को बचाने प्रयास में जुट गई वही घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी पहुँच गई और रेस्क्यू में लग गई, जिन्होंने धीरे धीरे सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और ईलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल भेज दिया गया, लेकिन इस बीच 14 लोगों के मौत की जानकारी मिली है हालाकि देर रात तक कितने लोगों की मौत हुई है और कितने घायल हुए है इसकी पुष्टि नही हो पा रही थी। वही पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही घायलों के उपचार में जुट हुई थी।

प्रधानमंत्री ने सड़क हादसे को लेकर जताई संवेदना…

छत्तीसगढ़ में हुए इस दुःखद सड़क हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतक के पीड़ित परिवारों के परिजनों के साथ अपनी संवेदना जताई है, वही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है, वही स्थानीय प्रशासन की निगरानी में राज्य सरकार पीड़ितों की हरसंभव मदद करने की बात भी कही है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...