बिलासपुर

क्वारंटाइन सेंटर में अव्यवस्था की वजह से भागने की मजबूरी, प्रवासी मजदूर का टूटा पैर….पीने के पानी के लिए भी पड़ रहा तरसना

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पिछले कुछ दिनों में जिले सहित अलग अलग क्वारंटाइन सेंटरो में अव्यवस्था की शिकायत मिल रही है। जिससे परेशान प्रवासीय मजदूर अब अपना आपा खोने लगे है। ताजा मामला जांजगीर के ग्राम बेलादूला से प्रकाश में आया है। जहाँ के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक मजदूर ने शुक्रवार रात को क्वारंटाइन सेंटर से भागने के इरादे से छत से छलांग लगा दी। इस प्रयास में उसका एक पैर टूट गया, जिसे उपचार के लिए शनिवार को बिलासपुर के सिम्स लाया गया। इस दौरान श्रमिक के परिजनों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए,बताया कि क्वाईरंटाइन सेंटर में उन्हें ठीक से भोजन तक नहीं दिया जा रहा है, पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। किसी तरह की सुविधा नही मिल रही है। जिससे तंग आकर श्रमिक ने ऐसा कदम उठाया है। श्रमिक के परिजनों ने बताया कि घटना कल रात की है। जब भागने की कोशिश में मरीज का पैर टूट गया। उसके बाद वह दर्द से कराहता रहा। उसके बाद भी न तो समय पर डॉक्टर आए न ही उचित इलाज हो सका। जबकि क्वाईरंटाइन सेंटर में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी भी श्रमिक के पास आने से घबराते रहे, वही शनिवार घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र के अफसरों के निर्देश पर श्रमिक को सिम्स हॉस्पिटल भेजा गया। जहाँ उसे एडमिट कर इलाज किया जा रहा है।

सिम्स में भी इलाज के लिए करना पड़ा इंतजार..

जांजगीर के क्वाईरंटाइन सेंटर से भागने के दौरान जिस श्रमिक के पैर में गंभीर चोटें आई थी। उसे इलाज के लिए सिम्स रैफर किया गया था। लेकिन हॉस्पिटल पहुँचने के बाद भी मरीज को स्ट्रेचर नही मिलने के वजह से घन्टो एम्बुलेंस में ही इन्तजार करना पड़ा, जिस वजह से श्रमिक दर्द से तड़पता रहा।

error: Content is protected !!
Letest
फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ...