बिलासपुर

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 44 लीटर कच्ची शराब जब्त….लगातार जारी है कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर बिलासपुर डाॅ.सारांश मित्तर के निर्देश पर नवपदस्थ उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी टी.पी. भूसाखरे के मागदर्शन में जिले में मदिरा के अवैध आसवन, धारण, विक्रय और परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान संचालित कर 2 और 3 जुलाई को प्रकरण कायम किया गया है। आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न वृत्त प्रभार क्षेत्र के ग्राम बेल्हा एवं नगाराडीह में शराब बनाने तथा बेचने वालो से कुल 44 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब एवं 5795 किलोग्राम मदिरा बनाने योग्य महुआ लहान जप्त किया गया है। छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) व 59(क) के तहत् कायम 02 प्रकरणों में गैर जमानतीय अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों ऐनुका बाई पति लक्ष्मीनारायण एवं शशि बाई पति सूरज गोड़, ग्राम बेलहा , थाना पचपेड़ी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है। धारा 34(1)क, च के तहत् जप्त मदिरा बनाने योग्य महुआ लहान को जांच बाद मौके पर नष्ट किया गया है, जिससे 1932 लीटर मदिरा आसवन कर बनाया जा सकता था। जिले में मदिरा के अवैध अपराध पर नियंत्रण स्थापित करने हेतु संदिग्ध वाहनों की आकस्मिक जांच एवं होटल ढाबों में भी जांच की जा रही है। सूचना एवं शिकायत आधार पर त्वरित कार्यवाही के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...