मस्तूरी

दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर,बाइक सवार एक की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत, महिला समेत 3 गंभीर,मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी –थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा के पास तालाब के समीप दो बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई। वही महिला समेत 3 लोग बुरी तरह से घायल है।जिसे डायल 112 और 108 की मदद से तात्कालिक उपचार के लिए मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स रिफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा (जयरामनगर) के पास तालाब के समीप 12,45 बजे के आसपास बाइक क्र.CG 10 ED 9620 वही दूसरी बाइक क्र.CG 10 Y 3649 में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।

जिसमें एक बाइक में 3 लोग सवार थे वही दूसरी बाइक में 1 व्यक्ति बाइक चला रहा था। 3 लोग सवार वाले बाइक मे से एक सवार की घटनास्थल में ही मौत हो गई।

दूसरी बाइक सवार समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक मृतक और घायलों के बारे में जानकारी नही मिल पाई है।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...