बिलासपुर

ज्वेलर्स की दुकान में ठगी:- नकली सोने के जेवर देकर असली सोना व नकदी ले गईं दो महिलाएं,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के गोलबाजार स्थित सोनी हिम्मतलाल खुशाल भाई एंड ब्रदर्स ज्वेलर्स में दो महिलाओं द्वारा ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित निखिल सोनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 अप्रैल को दो महिलाएं जिनमें से एक ने अपना नाम सुमन श्रीवास्तव बताया दुकान में आकर खुद को सम्मानित ग्राहक दर्शाते हुए नकली सोने के जेवर करीब 4.55 लाख रुपये मूल्य के सौंपकर, बदले में 42.3 ग्राम असली सोने के जेवर (कीमत लगभग 4.41 लाख) और 13,572 रुपये नकद लेकर फरार हो गईं।घटना के वक्त दुकान में निखिल सोनी, उनके पिता, और दो स्टाफ मौजूद थे। महिलाओं ने प्रतिष्ठित ब्रांडों की हॉलमार्क वाली चेन देकर विश्वास दिलाया और जल्दी का बहाना बनाकर बार-बार ध्यान भटकाया। उनके जाने के बाद जब जेवरों की शुद्धता जांची गई, तो उनमें तांबा निकला। दोनों महिलाएं लगभग एक घंटे दुकान में रहीं और जाते वक्त जो मोबाइल नंबर दिया गया, वह भी फर्जी निकला। इस संबंध में सिटी कोतवाली पुलिस ने सुमन श्रीवास्तव व एक अन्य के विरुद्ध धारा 3(5)-BNS और 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। दुकान के सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाओं की हरकतें साफ दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...