रतनपुर

ग्रामीण क्षेत्रों में नही थम रहा अवैध शराब का कारोबार, हाथों हाथ चल रहा धंधा…. रोजाना पकड़े जा रहे मामले

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की अवैध रूप से संचालित व्यवसाय थमने का नाम ही नही ले रहा है। जिसे रोकने स्थानीय पुलिस की कार्यवाही नाकाफी साबित हो रही है। इसी बीच रतनपुर पुलिस को शराब की अवैध रूप से बेचने के फिराक में घूम रहे युवक को पकड़ने में सफलता मिली है। दरअसल शनिवार को रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बड़ी मात्रा में शराब लेकर खुंटाघाट की तरफ जा रहा था। जिसकी सूचना पर रतनपुर पुलिस ने मेला ग्राउंड रतनपुर के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। जिसके कब्जे से 29 पाव देशी शराब पाया गया। खईयापारा निवासी युवक ने पूछताछ में अपना नाम हरीश सारथी बताया है। 19 वर्षीय युवक के पास उक्त शराब से संबंधित कोई भी दस्तावेज पुलिस को नही मिले है। जब्त किए गए शराब की कीमत 2610 रुप्ए बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने 29 पाव देशी मसाला शराब को सीलबंद कर अपने कब्जे में ले लिया है। युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। जिसके बाद आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार