सीपत

सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण…आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और शारीरिक शोषण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत की गई, जिसके अंतर्गत बालिका को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 08 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में थाना सीपत में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपहृत बालिका और संदेही आरोपी संत कुमार शाह 21 वर्ष निवासी दर्राभाठा, थाना सीपत, वर्तमान में ग्राम माटेकटा, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव में मौजूद हैं। इसके बाद थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में टीम गठित कर राजनांदगांव रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों का पता लगाकर बालिका को बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने मामले में धारा 87, 64(एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) और 6 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...