मस्तूरी

मस्तूरी:- किसान की हुई थी संदिग्ध मौत…परिजनो ने कर दिया कफ़न दफन… अब मामले में आया नया मोड़,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक की पहचान राजकुमार धीरज उम्र 58 वर्ष के रूप में हुई थीं। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही प्रशांत कुमार पिता रघुवंश कुमार ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए बिजली का झटका देने वाला तार बिछा रखा था, जिसमें चिपककर राजकुमार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 18 अगस्त 2025 की सुबह लगभग 11 बजे की है, जब राजकुमार धीरज अपने खेत में खाद डालने गए थे। देर शाम जब वे घर नहीं लौटे तो परिवारजन खेत पहुंचे, जहां उन्हें मृत अवस्था में पाया गया। प्रारंभ में परिवार को यह सामान्य मृत्यु लगी, परंतु कुछ दिनों बाद गांव में एक गाय की उसी तार में करंट लगने से मौत हो गई।

तब ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि राजकुमार की मौत भी बिजली के झटके से हुई होगी।
घटना सामने आने के बाद मृतक के पुत्र प्रीतम धीरज ने कलेक्टर बिलासपुर को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनके पिता के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाए, ताकि मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सके। प्रीतम धीरज ने कलेक्टर से यह भी निवेदन किया है कि यदि पोस्टमार्टम में करंट से मृत्यु की पुष्टि होती है, तो आरोपी प्रशांत कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने भी इस घटना पर रोष जताते हुए न्याय की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...