बिलासपुर

न्यायधानी में मिले आज 21 नए कोरोना पॉजिटिव, एक सैलून कर्मचारी भी आया चपेट में….सामुदायिक संक्रमण के स्टेज पर पहुँच रहा कोरोना

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना का ग्राफ अब बढ़ोत्तरी पर है। रायपुर के बाद अब जिले में भी एक सैलून संचालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि जिले में कोरोना टेस्ट को बढ़ाने के लिए इन दिनों रैंडम जांच किया जा रहा है इस कड़ी में शहर के अलग अलग स्थान में सैलून चलाने वालो का  कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। शुक्रवार को भी सुबह से स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यालय में सैलून संचालको की भीड़ लगी रही इसी बीच एक पुराना बस स्टैंड के आस पास सैलून संचालन करने वाले नाईं का एन्टीजिन टेस्ट किया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा सैलून कर्मचारी कतियापारा का रहने वाला है जिसकी उम्र करीब 39 वर्ष बताई जा रही है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बीते चार दिनों से सेलून संचालको की जांच की जा रही हैं 4 दिनों में अब तक 213 लोगो की जांच की जा चुकी हैं।

श्रीवास समाज ने 1500 लोगो की जांच करने की मांग की है। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके अलावा जिले के मस्तूरी के खोरसी से 8, पेंड्री 1 ,बिल्हा से 5, सेवती से 1, देवरीखुर्द से 1, चंद्रापार्क से 4, कतियापारा से 1 सहित 21 नए संक्रमित मरीज मिले है। आज मिले मरीजो में से 5 को एम्स और बाकी को बिलासपुर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया जा रहा है।

रिपोर्ट आने के घंटो बाद भी घूमता रहा संक्रमित…

बताया जा रहा है संक्रमित सैलून संचालक की रिपोर्ट दोपहर को आई थी। जिसकी सूचना सीएमएचओ कार्यलय में मौजूद अधिकारियों को दी गई। इसके बाद भी संक्रमित को जांच कक्ष के बाहर भेज कर इंतजार करने कह दिया गया। लेकिन 3 घण्टे तक संक्रमित को अस्पताल में शिफ्ट नही किया गया ऐसे में  संक्रमित सैलून सैलून संचालक विभाग के परिसर में यहाँ वहाँ घूमता रहा से काफी समय बाद कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...