सीपत

नशीली दवाओं का परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार, नशीली दवा की 200 शीशी और 352 कैप्सूल सहित 30000 का माल बरामद….

रमेश राजपूत

सीपत- मुखबीर की सूचना पर सीपत पुलिस ने दो युवकों को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का परिवहन करते गिरफ्तार कर लिया है, वहीं युवकों के पास से 200 नशीली शीशी तथा 352 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में लगातार नशीली दवाई बेचने संबंधित शिकायतें आ रही थी जिसके लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए थे। वहीं मंगलवार को मुखबीर से सीपत पुलिस को मटियारी गांव में नाका पॉइंट पर दो युवकों द्वारा नशीली दवाओं के परिवहन करने की जानकारी प्राप्त हुई। इस पर सक्रिय कार्यवाही करते हुए सीपत पुलिस की टीम ने मटियारी गांव में नाका पॉइंट पर घेराबंदी कर दोनों युवकों को धर दबोचा। युवकों की पहचान, इरशाद अली पिता नौशाद (23 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार और इकराम अली पिता इनायत अली (27 वर्ष), निवासी बलौदा बाजार के रूप में हुई। पुलिस ने युवकों के पास से प्रतिबंधित नशीली दवा की 200शीशी, 352 कैप्सूल सहित कुल 30000 का माल बरामद किया है,आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ...