रायपुर

कोरोना अपडेट- प्रदेश में आज मिले 115 नए कोरोना पॉजिटिव, राजधानी से सर्वाधिक 50 मरीज तो शेष 15 जिलों से हुई पहचान…एक वृद्ध महिला की मौत भी…देर रात तक और आंकड़े बढ़ने की संभावना

रमेश राजपूत

रायपुर– भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं , जिनमें कुल 1155191 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 28084 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 254185 सैम्पल जांच किया गया है , जिसमें 5731 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई , जिनमें अब तक कुल 4114 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके है वही 1588 मरीज सक्रिय हैं। प्रदेश में मंगलवार को कुल नए 115 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है । जिला रायपुर से 50 , कोण्डागांव से 23 , बिलासपुर से 08 , गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही , कोरिया व नारायणपुर से 05-05 , कांकेर से 04 , दंतेवाड़ा व जांजगीर – चांपा से 03-03 , बीजापुर , दुर्ग व बलरामपुर से 02-02 , बस्तर , सुकमा व सरगुजा से 01-01 मरीज शामिल है। आज पाए गए पॉजीटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है, वही बीती रात नए 18 ( रायपुर से 12 व बिलासपुर से 06 ) कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई थी। इसके अलावा 72 वर्षीय एक महिला रिंग रोड भांठागांव , रायपुर निवासी जो कि मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल में 20 जुलाई को भर्ती हुई थी उनकी देर रात को मौत हो गई । महिला उच्च रक्तचाप और डायबिटीज, पूर्व में टी.बी. से पीड़ित थी जिसका उपचार नहीं कराया जा रहा था । उक्त महिला के कोविड सैम्पल की पॉजीटिव रिपोर्ट आज पॉजिटिव मिली है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...