रतनपुर

गल्ला व्यवसायी के गोदाम से महुए की चोरी, छत से टीन काटकर अंदर घुसे अज्ञात चोर….व्यवसायी ने लिखाई महुआ चोरी की शिकायत

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- थाना क्षेत्र में एकबार फिर चोरो की सक्रियता तेज हो गई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के व्यवसाई दहशत में नजर आ रहे है। ताजा मामला ग्राम बेलतरा का सामने आया है। जहाँ अज्ञात चोरों ने गोदाम में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बेलतरा निवासी विनोद जायसवाल का गल्ले का व्यवसाय है। जिसका गोदाम ग्राम बेलतरा के सूर्यवंशी मोहल्ले में स्थित है। जहाँ 20 कट्टा महुआ रखा हुआ था। प्रार्थी के अनुसार 26 और 27 जुलाई की दरमियानी रात किसी अज्ञात चोरों ने उनके गोदाम के छत में लगे टिन को उखाड़ा कर वहाँ रखे 7 बोरी महुवा को चुरा ले गए। जिसकी कीमत 15 हजार बताई जा रही है। घटना की जानकारी प्रार्थी को बुधवार को हुई। पहले उन्होंने गांव में ही चोरी हुए महुआ की खोजबीन करने की कोशिश की। लेकिन उन्हें उसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नही मिलने पर घटना की शिकायत रतनपुर थाना में की गई है। जहाँ रतनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380,457 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान..रोजगार की तलाश में बाहर गए श्रमिक बन रहे शोषण का शिकार... महाराष्ट्र में बिलासपुर के मजदूर क... पिकनिक मनाने गया युवक डूबा तालाब में.... दूसरे दिन एसडीआरएफ को मिला शव, वेदांता प्लांट हादसे में 20 श्रमिकों की मौत... फर्नेस में ईंधन के अत्यधिक दबाव से फटा बायलर, लापरवाह... बिलासपुर:- शिक्षा विभाग में करोड़ों का खेल... फर्जी वेतन आहरण कर 29 लाख हड़पे, एक आरोपी गिरफ्तार, दू... सांदीपनी पब्लिक स्कूल का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत सांदीपनी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आगाज, नैनो टेक्नोलॉजी और हर्बल साइंस पर मंथ... थाने में बेकाबू हुआ कानून का रखवाला...फरियादी की एएसआई ने की पिटाई, एसएसपी ने किया सस्पेंड प्रदेश में धधकती गर्मी के बीच बड़ा फैसला... 20 अप्रैल से बंद होंगे स्कूल, 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवक... मल्हार: मोबाइल लोन के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार.... दुकानदारों को बनाता था निशाना, अंधे कत्ल का हुआ खुलासा.... प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, शादी करने मृतिका बना रही थी दबाव,आरोपी गिर...