बिलासपुर

कोरोना से मौत: 30 घंटे बाद शव पहुंचा मुक्ति धाम,,मुखाग्नि देने परिजनों को घंटों करना पड़ा इंतजार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शनिवार को कोरोना संक्रमित वृद्ध कैदी की मौत के 30 घंटे बाद मुक्तिधाम में दाह संस्कार किया गया। कैदी के परिजनों को दाह संस्कार के लिए 7 घटे इंतजार करना पड़ा, तब जाकर किसी तरह उन्हें वृद्ध के शव का अंतिम दर्शन मिल सका। दरसअल पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का रहने वाला 86 वर्षीय बुजुर्ग जो 2015 से 302 की सजा सैंट्रल जेल में काट रहा था, जो पिछले दो सालों से बीमार चल रहा था। इसी बीच उसकी तबियत बिगड़ने और कोरोना के लक्षण नज़र आने पर सेंपल लिया गया और 28 जुलाई को कैदी कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद उसे कोविड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान 31 जुलाई की सुबह उसकी मौत हो गई।
वही शव को मरच्यूरी में रखवाने के बाद उनके परिजन को कैदी की मौत होने की सूचना दी गई। मौत की खबर सुनकर  शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मृतक के परिजन कोविड अस्पताल पहुंचे। इधर जेल प्रशासन ने कागजी कार्रवाही करने के बाद इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी थी। लेकिन 7 घंटे बीत जाने के बाद भी शव को मरच्यूरी से बाहर निकालने के लिए कोई कर्मचारी तैयार नहीं हुआ। 

परिजनों ने बताया कि सुबह से शाम तक उन्हें बैठा दिया गया था और  जब दाह संस्कार की जानकारी उन्होंने हॉस्पिटल स्टाफ से लेनी चाही तो उन्होंने भी अपना ठिकरा यह कह कर निगम के अधिकारियों के मत्थे मड़ दिया। की अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी नगर निगम की है। जिससे निराश परिजन जब शाम 5 बजे घर वापस जाने लगे तभी स्थानीय पुलिस और हॉस्पिटल प्रबंधन हरक़त में आई जिसके बाद परिजनों को तोरवा मुक्तिधाम भेजा गया। वहाँ भी करीब डेढ़ घंटे बाद डेड बॉडी मुक्तिधाम पहुँची। जिसके बाद परिजनों ने वृद्ध का दाह संस्कार किया। 

पीपीई किट पहन किया गया दाह संस्कार…

कोविड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हुए 86 वर्षीय बुजुर्ग के दाह संस्कार को लेकर निगम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हॉस्पिटल से मुक्तिधाम तक तैनात रहे। चूंकि मृत व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव था। ऐसे में उससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था। जिसके मद्देनजर मौजूदा कर्मचारियों के साथ बुजर्ग के परिजनों को पीपीई किट उपलब्ध कराइ गई थी। जिसे पहन वृद्ध का दाह संस्कार किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...