छत्तीसगढ़बिलासपुर

डिजिटल भारत का अनुसरण करते भारतीय रेल की योजना“ UTS on Mobile ” स्कीम को यात्रियों ने लिया हाथों-हाथ

कोशिश यह हो रही है कि यात्री के पास जाकर ही या यूं कहे कि मोबाईल पर ही रेल्वे टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा दिया जाए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल सफर करने के लिए रेल टिकट हर स्थान पर उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है । प्रयास यही है कि सोशल मीडिया क्रांति के इस युग मे यात्री कहीं से भी रेल टिकट खरीद सके और अपना बर्थ आरक्षित करा सके । रेल्वे की हमेशा से ही यही कोशिश रही है कि यात्री को रेल्वे टिकट के लिए या आरक्षण के लिए इधर-उधर ज्यादा भटकना ना पड़े । नगर के प्रमुख़ स्थान और चौक पर ही यात्रियों को टिकटे ऊपलब्ध हो जाए । कोशिश यह हो रही है कि यात्री के पास जाकर ही या यूं कहे कि मोबाईल पर ही रेल्वे टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा दिया जाए |
इसी कड़ी मे दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे द्वारा अब “ UTS on Mobile ” स्कीम के तहत अब यात्री के मोबाईल के द्वारा भी रेल्वे टिकट उपलब्ध कराने की योजना प्रारंभ की गयी है | इसके तहत एंडरायड फोन एवं विंडो दोनों प्रकार के स्मार्ट फोनो पर यात्री फ्री मे गूगल प्ले या विंडो स्टोर से फ्री मे एप्प डाउन लोड कर अनारक्षित रेल्वे टिकट प्राप्त कंरने की सुविधा का लाभ उठा रहे है ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वरा मोबाईल से टिकट विक्रय प्रणाली में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के फ़ीडबैक के आधार पर लगातार इसमे सरलीकरण की जा रही है एवं इसे अपडेट भी किया जा रहा है | योजना का लाभ बड़ी संख्या में रेल यात्री ले रहे हैं जिसे आप आंकड़ों से भी समझ सकते हैं। योजना से रेलवे को भी बेहतर राजस्व की प्राप्ति हो रही है ।अब तक एक लाख से अधिक यात्री इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...