तखतपुर

अनियंत्रित हाईवा ने दो बाइक को लिया अपनी चपेट में, एक बाइक चालक की मौत, वही 4 गंभीर रूप से हुए घायल

रमेश राजपूत

तखतपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रोड एक्सीडेंट ने एक परिवार को तबाह कर दिया। दरसअल मुंगेली जिले के ग्राम बांकल में रहने वाले पुरूषोत्तम पोर्ते अपने पूरे परिवार के साथ हीरो होंडा नई बाइक में शुक्रवार शाम खोंगसरा जाने निकले थे। जो गांव से कुछ दूरी पर ईमलीपारा मेन रोड पहुँचते ही विपरीत दिशा से आ रही हाइवा क्रमांक CG09 JJ 7554 ने ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पुरूषोत्तम पोर्ते की मौत हो गई।

तो वही उनकी पत्नी जानकी बाई और दो पुत्र चार साल के विशाल ,विवेक को भी गंभीर चोटें आई थी। वही इस दौरान एक दूसरे बाइक को भी हाईवा ने अपने चपेट में ले लिया था, जिसका चालक भी घायल था, आसपास के लोगो ने एम्बुलेंस को बुलाकर चारों घायलों को हॉस्पिटल रवाना किया। इधर इस घतना से पुरूषोत्तम पोर्ते के पूरे परिवार में मातम छा गया है। तो घटना को अंजाम देने वाले हाइवा चालक की तलाश में तखतपुर पुलिस जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी