रतनपुर

महिला के बैंक खाते से 1 लाख से अधिक रुपए गायब होने के मामले में पुलिस जांच पूरी, पेटीएम से पोते ने ही खर्च किये थे ऑनलाइन पैसे….बच्चों की नादानी पड़ रही परिजनों को भारी

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – ग़ौरतलब है कि थाना क्षेत्र के महामाई पारा में रहने वाली सुभाना बी ने उनके एसबीआई खाते से 1 लाख 3200 रुपए को पेटीएम के माध्यम निकाले जाने की शिकायत थाने में की थी, जिसमें प्रारम्भिक जांच के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी, तभी पुलिस को जानकारी मिली कि पेटीएम के माध्यम 21 से 24 मई के बीच कई बार पैसे निकाले गए है। जांच में पुलिस को यह तथ्य भी हाथ लगे कि महिला के बैंक खाते से एक फोन नंबर लिंक है,

जो उसके पोता का है और जब उससे इसकी जानकारी ली तो पता चला कि उसने ऑनलाइन गेम खेलने सारे पैसे खर्च किये है। मामले में अब परिजनों ने कोई कार्रवाई नही करने की गुजारिश पुलिस से की जिसके बाद थाना प्रभारी ललिता मेहर ने भी पाया कि कोई धोखाधड़ी नही हुई है और जो पैसे खर्च हुए है उनके पोते ने ही किये है, लिहाज़ा परिजनों से शपथ पत्र लेकर केस को निराकृत कर दिया गया है। वही पुलिस ने परिजनों को विशेष समझाईश भी दी कि बच्चों पर नज़र रखे और उन्हें इस बारे में जागरूक करें।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज