बिलासपुर

ओएलएक्स में कुछ भी खरीदने से पहले हो जाये सतर्क, शातिर अपराधी बैठे है ताक में, झांसे में लेकर कर रहे ऑनलाइन ठगी….फिर एक युवती ने गंवाए 72000 हजार रुपए

रमेश राजपूत

बिलासपुर- ओएलएक्स में एक्टिवा 5 जी का विज्ञापन देख शहर की एक युवती उसे खरीदने की मंशा से दिए फोन नंबर पर संपर्क कर फंस गई और शातिर ठगों ने युवती से कई किस्तों में 72244 रुपए ठग लिए। युवती ने 20 हजार रुपए की एक्टिवा को खरीदने उससे चार गुना अधिक कीमत चुकाई फिर भी हाथ कुछ नही लग पाया तब उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ है। दरअसल तिफरा शांतिनगर निवासी कोमल गुप्ता पिता महेंद्र गुप्ता ने ओएलएक्स पर एक्टिवा 5 जी गाड़ी देखी, जिसे खरीदने की मंशा से उसमें दिए कॉन्टेक्ट नंबर पर संपर्क किया, जिसमें 20000 रुपए में एक्टिवा 5 जी वाहन क्रमांक CG-10-AP-2149 को खरीदना तय हुआ।

जिसके बाद युवती से बुकिंग के नाम पर 2150 रुपए बैंक एकाउंट में डालने कहा गया, फिर 4990 रुपए और फिर गाड़ी डिलीवर करने 8999 रुपए बैंक में ट्रांसफर कराया गया। पीड़ित युवती शातिर ठगों के झांसे में आ चुकी थी लिहाज़ा अज्ञात ठगों ने युवती से फिर 8999 रुपए, 18999 रुपए, 5500 रुपए, 5999 रुपए, 5000 और फिर 11599 रुपए वाहन की डिलवरी देने के नाम पर कई बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कराए गए, जिसमें हर बार पीड़िता को पैसे नही मिलने का झांसा दिया गया, और जैसे ही पैसे मिलेंगे गाड़ी और अतिरिक्त पैसे वापस मिल जाने की बात कही गई। इसके बावजूद जब पैसो के लिए युवती पर दबाव बनाया गया तो उसे समझ में आया कि उसके साथ ठगी हुई है। पीड़िता ने सभी दस्तावेजों और बैंक डिटेल के साथ सिरगिट्टी थाने पहुँच कर शिकायत दर्ज कराई है की अज्ञात लोगों द्वारा उससे 72244 रुपए की ठगी की गई है। मामले में पुलिस ने मोबाइल नम्बर धारक के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी