कोटा

VIDEO कोटा: घर के बाहर खड़ी पिकअप में लगाई आग..CCTV में कैद हुई वारदात… रंजिश में आगजनी की आशंका,

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के ग्राम करगीकला में खड़ी पिकअप वाहन में आगजनी का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति वाहन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 326(f)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करगीकला निवासी हंसराज साहू हंसराज ट्रेडर्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता रामअवतार साहू के नाम से पंजीकृत पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 AG 0462 को रोज की तरह 27 मई की रात घर के बाहर खड़ा किया गया था। देर रात करीब 12:45 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहन पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी।

आगजनी में वाहन का सामने वाला कंडक्टर साइड का टायर पूरी तरह जल गया, वहीं वाहन के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। हालांकि रात का समय होने के कारण आरोपी की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक तौर पर रंजिशवश आगजनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...