छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिम्स अग्नि कांड के बाद अपोलो में भर्ती बच्चे के स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को उसकी हुई छुट्टी

सभी ने नन्हे मेहमान को विदा करते हुए उसके अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

आज से ठीक 1 महीना पहले यानी 22 जनवरी को सिम्स में हुई अग्नि कांड के बाद सबसे अधिक गंभीर दो बच्चों को इलाज के लिए अपोलो भेजा गया था। जिनमें से एक शिशु के पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाने के बाद शुक्रवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। अनूपपुर की रहने वाली अनीता ने जब बच्चे को जन्म दिया तो बच्चे का वजन मात्र 1 किलो 50 ग्राम था ,इसलिए उसे बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया गया था, लेकिन इसी दौरान आगजनी की घटना हुई और उस दौरान बच्चों को शिफ्ट किया गया। अपोलो की चिकित्सक डॉक्टर इंदिरा मिश्रा ने बताया कि अपोलो लाया गया शिशु अत्यंत कम वजन और सेप्टीसीमिया की वजह से गंभीर अवस्था में था।लेकिन महीने भर की देखभाल और बेहतर इलाज का ही नतीजा है कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर अपने परिवार के बीच लौट रहा है। इसके लिए बच्चे की मां अनीता जहां अपोलो का धन्यवाद करते नहीं अघा रही ,वहीं बच्चों के स्वस्थ हो जाने से अपोलो के चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ भी बेहद खुश नजर आए। बच्चे के उपचार में लगे डॉक्टर चंचल, डॉ पल्लवी ,सिस्टर डिंसी की खुशी भी देखते ही बन रही थी। सभी ने नन्हे मेहमान को विदा करते हुए उसके अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...