बिलासपुर

CORONA UPDATE बिलासपुर:- बुधवार को जिले में मिले 40 कोरोना पॉजिटिव, शहर से 31 तो ग्रामीण क्षेत्र से 9, अधिकतर पूर्व पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले मरीज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। जिसमे इस बार बुधवार को जिले से 40 नए मरीजो की पुष्टि हुई है। जिनमे 31 मरीज शहरीय तो 9 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से मिले है। इन मरीजो में 29 मेल और 11 फीमेल मरीज है। जिनमे 3 साल के बच्चे से लेकर 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। आपको बता दे पॉजिटिव मरीजो में नेहरू नगर निवासी 62 वर्षीय नेता और महापौर के करीबी के साथ मध्यनगरी चौक निवासी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के करीबी भी संक्रमित मिले है। इसके अलावा प्रथम हॉस्पिटल के 20 वर्षीय युवती भी संक्रमित हुई है। इधर रेल्वे के आरपीएफ कॉलोनी से तीन मेल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है। यह आरपीएफ जवान है। बुधवार को आए संक्रमित मरीजो में सबसे ज्यादा 7 मरीज सरकंडा भगवा मंदिर क्षेत्र में मिले है। जिसमे 6 एक ही परिवार के है। साथ ही बहतराई से एक,अभिलाषा परिसर से तीन,क्रांति नगर से दो,देवरीखुर्द से तीन,विद्यानगर,महमंद, ड्रीम सिटी,सूर्य विहार ,शिवनाथ रेस्ट हाउस ,हेमुनगर,तिफरा, शंकर नगर सहित रामायण चौक से एक-एक मरीज मिले है। इन मरीजो में 39 ऐसे मरीज है। जिनमे कोरोना के कोई भी लक्षण नही दिखाई दिए है। जबकि एक ही मरीज में कोरोना के सिम्टम्स मिले है। इन मरीजो को मिलाकर अब जिले में संक्रमित मरीजो की संख्या 1137 तक पहुँच चुकी है। बुधवार को केवल 3 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। लेकिन अब भी जिले में 288 एक्टिव मरीज है। जो कोरोना से अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। 

तीन ब्लॉक से मिले 9 संक्रमित,,ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से फैल रहा कोरोना…

बुधवार को जिले के तीन ब्लॉक से 9 नए संक्रमित मरीज मिले है। जिनमे मस्तूरी ब्लॉक के दो गांव से 6 ग्रामीण कोरोना के चपेट में आए है। ग्राम लोहर्सी और दलदली से आए इन मरीजो में एक 42 साल की महिला सहित बाकि के पांच पुरुष है। जिनकी उम्र क्रमश 20,22,24,47,15 है। इसके अलावा तखतपुर ब्लॉक के रतनपुर से 23 साल के युवक के साथ बिल्हा ब्लॉक के 43 साल का व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। आपको बता दे शहर के अलावा अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना ने तेजी से पॉव पसारना शुरू कर दिया है। जिससे उबरने के लाख कोशिशों के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के रफ्तार पर अंकुश नही लग पा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...