बिलासपुर

शासन की मंशा हो रही अधूरी, पात्र हितग्राहीयों को नही मिल रहा पट्टा…..नियम बन रहा रोड़ा

रमेश राजपूत

बिलासपुर- नगर निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 42 शहीद चंद्रशेखर आजाद नगर में नजूल की भूमि पर लगभग 30-40 वर्षो से निवासरत 300 परिवारों को सड़क पर आने का डर सताने लगा है, जिसकी वजह शासन की एक नियमावली की कंडिका बन रही है। गौरतलब की राज्य सरकार की मंशा है कि सभी आवासहीन, नजूल की जमीन पर वर्षो से काबिज़ परिवारों को जीवन निर्वहन के लिए पट्टे का वितरण किया जाए, ताकि वह भी सरकार के आश्रय में बेफिक्र होकर अपना जीवन यापन कर सके। लेकिन बिलासपुर नगर निगम के वार्ड 42 में रहने वाले लगभग 300 परिवारों को केवल इस लिए पट्टे के लिए अपात्र बताया जा रहा है क्योकि शासन के निर्देश की एक कंडिका में यह दर्ज है कि नहर या नदी के किनारे 30 मीटर के क्षेत्रफल में बसे आबादी को पट्टे का वितरण नही किया जाएगा। इस कंडिका के रोड़ा बनने से वार्ड 42 के शहीद चंद्रशेखर आजाद नगर में वर्षो से काबिज़ सैकड़ो परिवारों को अब बेदखली का डर सताने लगा है, जिन्होंने बुधवार को क्षेत्रीय जनप्रतिधि के नेतृत्व में जिला प्रशासन को आवेदन सौंपकर इस योजना से छूट रहे गरीब परिवारों को राहत पहुँचाने की गुहार लगाई है। जिन्होंने राज्य सरकार की इस योजना को अपने लिए अति महत्वपूर्ण बताते हुए, राज्य सरकार की मंशा की सराहना भी की है और इससे लाभान्वित करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्...