बिलासपुर

खेत में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, पुलिस जुटी जांच में….युवक रात में खेत कैसे पहुँचे और करंट किसके लिए लगाया गया था

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम कोरमी बसिया में बीती रात गांव के ही दो युवकों की एक खेत में करंट तरंगित तार की चपेट में आकर मौत हो गई है मामले में मिली जानकारी के अनुसार कोरमी निवासी परमेश्वर यादव पिता उमाशंकर यादव उम्र 21 वर्ष और नंद कुमार मरकाम पिता राजाराम मरकाम उम्र 20 वर्ष अपने साथियों सहित गांव के ही एक खेत की ओर रात 12:00 बजे के लगभग जा रहे थे तभी दोनों युवक खेत में करंट तरंगित तार की चपेट में आ गए

और मौके पर ही उनकी मौत हो गई घटना के वक्त मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मामले में सिरगिट्टी पुलिस अब जांच में जुट गई है

जिनके द्वारा मृतकों की पोस्टमार्टम के बाद मौके पर पहुंच विवेचना की जा रही है जिसमें अभी तक यह तथ्य स्पष्ट नहीं हो पाए हैं की युवक रात में खेत की ओर क्यों जा रहे थे और खेत के भीतर तार में करंट कैसे पहुंच गई थी फिलहाल मामले में पुलिस खेत मालिक सहित मृतकों के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ...