जांजगीर चाँपा

सेमरिया में ग्रामीणों के पथराव और विरोध के बाद अब मेडिकल टीम दहशत में, बिना पुलिस सुरक्षा के कांटेक्ट ट्रेसिंग में जाने से किया मना, कहा ग्रामीणों से है खतरा

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के पामगढ़ ब्लॉक के सेमरिया गांव में 23 अगस्त को 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे जिन्हें लाने दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम गई थी  मगर ग्रामीणों के द्वारा मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई थी। ग्रामीणों के व्यवहार की वजह से स्वास्थ्य कर्मचारी दहशत में है और अब पुलिस सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में बीएमओ ने बताया कि जब तक पुलिस सुरक्षा नहीं दी जाएगी स्वास्थ्य कर्मी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग लिए नहीं जाएंगे।

गौरतलब है कि गांव में 100 से ज्यादा लोगों का कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जाना है जो कि अब तक पेंडिंग है और ऐसी स्थिति में लगातार पॉजिटिव मरीजों की बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इस घटना में एक और तथ्य महत्वपूर्ण है कि इस मामले में अब तक किसी पर भी जुर्म दर्ज नहीं किया गया है जबकि सेमरिया की घटना की वजह से पूरे स्वास्थ्य अमले में दहशत का माहौल है। गौरतलब है सेमरिया गांव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है जिसमें ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के कर्मियों को दौड़ाते नजर आ रहे हैं।

बताया यह भी जा रहा है कि हंगामा करने वाले और पुलिस के साथ बदसलूकी करने और दौड़ाने वालों में कोरोना पॉजिटव मरीज भी शामिल थे जिनकी वजह से पुलिस भीड़ को देख कर भाग रही है। इस घटना ने एक बार साबित कर दिया है कि जागरूकता ग्रामीण अंचलों से अब भी कोसों दूर है, जबकि दावे बहुत किये जाते है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...