कोटा

बिलासपुर:- खुरदुर में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा…जमीन विवाद में छोटी बहन के बेटे ने ही ली थी जान,

रमेश राजपूत

कोटा – थाना कोटा क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में 18 जून को हुए बुजुर्ग महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया है। मृतका कुंवारियां बाई बघेल 60 वर्ष की हत्या जमीन विवाद को लेकर उसके ही भांजे सौखी नवरंग 35 वर्ष ने धारदार टांगी से की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खुरदुर के होल्हे मैदान में एक बुजुर्ग महिला की सिर और गले पर वार कर हत्या कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल वैज्ञानिक जांच और टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग समेत एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की।

विवेचना में सामने आया कि मृतका कुंवारियां बाई बघेल की कोई संतान नहीं थी और वह अकेले रहकर पिता की चार एकड़ जमीन से जीवन यापन करती थी। मृतका की पांच बहनें थीं, लेकिन जमीन का बंटवारा नहीं हुआ था। गांव में ही रहने वाले उसकी छोटी बहन के बेटे सौखी नवरंग को जमीन में हिस्सा न मिलने की नाराजगी थी। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने मौका पाकर अपनी बड़ी मां को परसा पत्ता तोड़ने के दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला।

आरोपी सौखी नवरंग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना कोटा के प्रभारी समेत ओंकार प्रसाद बंजारे, प्रधान आरक्षक घनश्याम आडिल, आरक्षक भोप साहू, जलेश्वर साहू, सोमेश्वर साहू, अजय सोनी सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार