छत्तीसगढ़बिलासपुर

एसईसीएल हेलीपैड पर उतरा गृहमंत्री का हेलीकॉप्टर ,स्वागत के लिए उमड़े कांग्रेसी

गृहमंत्री आज बिलासपुर में मैराथन बैठक लेंगे कांग्रेसियों के साथ कांग्रेस भवन में बैठक करने के पश्चात लोक निर्माण विभाग और पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

पहली बार बिलासपुर पहुंचे लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व ,पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू की अगवानी के लिए एसईसीएल हेलीपैड पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे। सत्ता में वापसी के बाद कांग्रेसियों में गजब का जोश है। ताम्रध्वज साहू का नाम एक वक्त सीएम की रेस में भी सबसे आगे चल रहा था लेकिन बाद में उन्हें गृह मंत्री के साथ और भी कई महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो दिए गए। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचने पर उनके समर्थक और कांग्रेसी नेता बड़ी संख्या में एसईसीएल हेलीपैड पर नजर आए ,जहां वायु मार्ग से गृह मंत्री पहुंचे तो उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। स्वागत करने वालों में बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे भी शामिल रहे । गृह मंत्री आज बिलासपुर में मैराथन बैठक लेंगे ।कांग्रेसियों के साथ कांग्रेस भवन में बैठक करने के पश्चात लोक निर्माण विभाग और पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगे इसके बाद वे साहू समाज के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ...