बिलासपुर

VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया सिम्स, सोशल मीडिया से हुई पहचान,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छोटी कोनी निवासी 8 वर्षीय अयान खान के साथ गुरुवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। अयान पिता हसन खान, रोज की तरह सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। बेटे के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि एक अज्ञात घायल बच्चे को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही परिजन सिम्स पहुंचे, जहां बच्चे की पहचान अयान खान के रूप में हुई। बताया गया कि सुबह करीब 9 बजे दो अज्ञात लोग अयान को गंभीर हालत में सिम्स लेकर पहुंचे थे। बच्चे की हालत नाजुक थी, लेकिन उसके साथ आए लोगों ने न तो अपना परिचय दिया और न ही हादसे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी दी।

अस्पताल प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती घायल बच्चे की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाना था। इसके लिए सिम्स प्रबंधन ने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से साझा की। करीब दोपहर 2:30 बजे यह कोशिश सफल हुई और अयान के परिजन अस्पताल पहुंच सके। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में अयान के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। घटना कैसे हुई, किस वाहन ने टक्कर मारी और दुर्घटना स्थल गुड़ाखु फैक्ट्री के पास कौन कौन मौजूद था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि इस दर्दनाक घटना के बीच एक राहत भरी बात यह रही कि अयान को घायल अवस्था में छोड़ने के बजाय दो अज्ञात लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उनकी यह संवेदनशीलता ही मासूम अयान की जिंदगी बचाने की सबसे बड़ी वजह बनी।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल...