बिलासपुर

न्यायधानी में अपराधियों के हौसले हुए बुलंद, घर घुसकर महिला को बनाया बंधक और लूट की वारदात को दिया अंजाम….घटना से शहर में मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है अब घर के भीतर भी लोग असुरक्षित महसूस कर रहे, बीती शाम हुए इस वारदात ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है, जिन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क में निवास करने वाला आडवाणी परिवार किराए के मकान में रहता है, जहाँ कपड़ा व्यापारी मनोहर आडवाणी की पत्नी पार्वती आडवाणी को बंधक बनाकर दो लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम व्यवसायी की पत्नी पार्वती आडवाणी घर मे अकेली थी,

तभी बाइक सवार तीन आरोपी उनके घर पहुँचे, दो आरोपी नकाब लगाए अंदर घुस गए और एक आरोपी बाहर रुक रेकी करने लगा, इस दौरान आरोपियों ने महिला के हाथ पैर तार से बांध दिए और आलमारी में रखे गहने 20 तोला से अधिक, नगदी 1 लाख रुपए से अधिक और महिला के गले और हाथ में पहने गहने लूट कर फरार हो गए, इस दौरान लुटेरों ने महिला के द्वारा बचाव की कोशिश करने पर हमला भी कर दिया गया जिससे महिला के सिर, चेहरे में गंभीर चोटें आई है। रात 7 से 8 बजे के लगभग हुई इस वारदात के बाद महिला ने चीख पुकार कर मदद की गुहार लगाई तब पड़ोसी मौके पर पहुँचे, वही पीड़िता का बेटा भी घर पहुँचा,

जिन्होंने पुलिस को इस लूट की सूचना दी और महिला को हॉस्पिटल पहुँचाया। इस सनसनीखेज वारदात ने सभी को दहशत में डाल दिया है, अज्ञात लुटेरे पहले से रेकी में जिन्होंने मौका मिलते ही इस लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपी लगभग 20 से 30 वर्ष के होंगे जो हिंदी बोल रहे थे और नकाब पहने हुए थे, वही महिला ने एक आरोपी का नकाब भी खींच लिया था, इस संघर्ष के दौरान ही आरोपियों ने पीड़िता से मारपीट की और घायल किया। फ़िलहाल इस घटना से जिले की पुलिस भी सकते में आ गई है, जो सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से अज्ञात लुटेरों की तलाश में जुट गई है,

वही मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक भी बुलाई जहाँ विशेष निर्देश दिए गए। बहरहाल मामले में पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर लूट और हमला करने का अपराध पाए जाने पर धारा 394, 458 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...