मस्तूरी

पिकअप और बाइक में आमने सामने भिड़ंत, दोनों बाइक सवार हुए गंभीर रूप से घायल…इलाज के लिए सिम्स किया गया रिफर

उदय सिंह

मस्तूरी– बुधवार को थाना क्षेत्र के गतौरा जयरामनगर मेन रोड पर ग्राम भिलाई के पास पिकअप और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, आमने सामने हुई इस टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए है, जिन्हें उपचार के लिए सिम्स रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लिमतरा निवासी रूपेश कैवर्त पिता दसरथ कैवर्त और रवि कैवर्त दोपहर काम से जयरामनगर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 11 ए के 7432 से जा रहे थे तभी ग्राम भिलाई के पास सामने से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 10 ए पी 4912 से आमने सामने भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है, वहीँ घटना की सूचना पर पुलिस ने पिकअप को जब्त करते हुए चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। 

error: Content is protected !!
Letest
कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश