बिलासपुर

बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में स्थित इंटरसिटी होटल के बंद कमरे में 23 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सरकंडा के सीपत रोड निवासी शिवशंकर शर्मा 23 वर्ष के रूप में हुई है।
तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि युवक ने शनिवार को होटल में कमरा बुक कराया था और कुछ खाने-पीने का सामान भी मंगाया था। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। रात का भोजन भी उसने नहीं लिया। अगले दिन रविवार सुबह करीब 11 बजे तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवक का शव पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन में एक संदेश मिला, जिसमें उसने भगवान के पास जाने की बात लिखी थी और पुलिस से किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं करने का अनुरोध किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

error: Content is protected !!
Letest
कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश