बिलासपुर

गैंगवार करने वाले 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, युवकों पर रास्ते में घेरकर किया था हमला…रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर की जा रही थी सरगर्मी से तलाश

रमेश राजपूत

बिलासपुर–  बुधवार को सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाला प्रार्थी हिमांशु अपने दोस्त आशीष रावत के साथ उसके घर किसानपारा चांटीडीह जा रहा था, तभी सोनी धर्मशाला के आगे मेनरोड में सूरज यादव अपने मोटर सायकल से रपटा चौक की तरफ जा रहा था तभी रास्ते में साहिल ,समीर ,वसीम ,फिरोज उर्फ छेदरा गोलू ,अजहर व अन्य लोग बीच रास्ते में सूरज की मोटर सायकल रोक कर पहले गाली गलौच की जिसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर उससे मारपीट करने लगे, इसी दौरान साहिल अपने पास से चाकू निकाला और आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर जान से मार देने कि नियत से सूरज के पीठ में चाकू से हमला कर दिया। जिससे चाकू सूरज के पीठ मे घुस गया, वही घटना के बाद प्रार्थी और आशिष रावत के अलावा अन्य लोगों ने बीच बचाव किया, तो मारपीट करने वाले आरोपी वहां से भाग खड़े हुए, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सूरज यादव के पीठ में घुसे चाकू को निकाला और आशीष के साथ सूरज को सिम्स अस्पताल लेकर गया जंहा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें SBK अस्पताल जरहाभाठा में भर्ती किया गया। यहाँ भी स्थिति खराब होने लगी तो घायल व्यक्तियों को अपोलो अस्पताल रिफर कर दिया गया।इस पूरे मामले में अस्पताल मे भर्ती प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध धारा 147, 148, 149, 294, 506, 341, 307 भादवि का मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया है और आरोपी साहिल खान, वसीम खान एवं अजहर खान को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू की गई, जिसमे आरोपी साहिल खान ने समीर ,वसीम ,फिरोज उर्फ छेदरा गोलू ,अजहर व अन्य लोगों के साथ घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद आरोपी साहिल कुरैशी पिता रईश क़ुरैशी 20 साल,मोहम्मद वासिम पिता मोहम्मद सलीम 18 साल,अज़हर अंसारी उम्र 21 साल सभी निवासी चांटीडीह को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...