बिलासपुर

बिलासपुर में खूनी वारदात! बाप ने पकड़ा हाथ, बेटे ने चाकू से गोदा, नाबालिग की आंत बाहर निकली, हालत नाजुक

उदय सिंह

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आदर्श नगर स्थित पानी टंकी के पास थूकने की बात को लेकर एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, महिमा नगर निवासी राम कुमार नायक ने थाना सिरगिट्टी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि उनका भांजा शिवम नायक उर्फ शिब्बू उम्र लगभग 15 वर्ष शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपने दोस्तों देवरथ साहू और शिवा राव के साथ पोचो ग्राउंड से क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था।आदर्श नगर पानी टंकी के पास शिवम सड़क किनारे थूक रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे विभय दास के पैर पर थूक पड़ गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विभय दास ने गाली-गलौज की, जिसके बाद शिवम अपने दोस्तों के साथ वहां से आगे बढ़ गया।कुछ देर बाद आरोप है कि विभय दास अपने पिता विजय कुमार दास के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा। शिकायत के अनुसार, विजय कुमार दास ने शिवम के हाथ पकड़ लिए, जबकि विभय दास ने धारदार चाकू से उसके सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी आंत बाहर निकल आई।घटना के बाद घायल शिवम को उसके दोस्तों ने तत्काल सिम्स अस्पताल, बिलासपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।सिरगिट्टी पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर विभय दास और विजय कुमार दास के खिलाफ धारा 109 बीएनएस, 296 बीएनएस एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ...