सीपत

सीपत:- शराबबंदी की पहल पर बवाल: समझाइश देने पहुंचे उपसरपंच प्रतिनिधि और पंचों पर हमला,

उदय सिंह

बिलासपुर- जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उडांगी में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ग्राम स्तरीय अभियान के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। गांव में शराबबंदी लागू करने के लिए पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेने के बाद जब उपसरपंच प्रतिनिधि और पंच ग्रामीणों को समझाइश देने पहुंचे, तो कथित रूप से महुआ शराब लेकर जा रहे लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मामले की शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम उडांगी निवासी अशोक मरावी, जो ग्राम पंचायत के उपसरपंच प्रतिनिधि हैं, ने सीपत थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 8 जुलाई को ग्राम पंचायत में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सरपंच, पंच, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सभी की सहमति से गांव में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।बैठक के बाद पंचायत ने इस निर्णय को प्रभावी बनाने के लिए ग्राम कोटवार के माध्यम से धौराकोना क्षेत्र सहित पूरे गांव में मुनादी कराई। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अवैध शराब का निर्माण और बिक्री बंद करें तथा पंचायत के फैसले का पालन करें। पंचायत का उद्देश्य गांव में बढ़ती शराबखोरी पर रोक लगाकर सामाजिक माहौल को बेहतर बनाना था।

समझाइश देने पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि

शिकायत के अनुसार, 9 जुलाई की रात करीब 8 बजे अशोक मरावी अपने साथ ग्राम पंचायत के पंच विजय पाल, रामकृष्ण यादव और संतोष कुमार गोड के साथ रामजी किराना दुकान के पास मौजूद थे। वे ग्रामीणों को पंचायत के शराबबंदी संबंधी निर्णय की जानकारी देकर समझाइश दे रहे थे और लोगों से अवैध शराब का कारोबार बंद करने की अपील कर रहे थे।इसी दौरान जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बसहा (थाना बलौदा) निवासी संतोष गेंदले, दीपक उर्फ बोनी, रामचंद गेंदले तथा उनके अन्य साथी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके पास कच्ची महुआ शराब थी, जिसे वे लेकर जा रहे थे।

“शराब बेचते रहेंगे” कहकर किया विरोध

पंचायत प्रतिनिधियों ने जब आरोपियों को शराब नहीं बेचने और पंचायत के निर्णय का सम्मान करने की समझाइश दी, तो वे भड़क गए। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने साफ शब्दों में कहा कि वे शराब ले जाना और बेचना बंद नहीं करेंगे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई।

डंडे से हमला, पंचों के साथ भी मारपीट

आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने अशोक मरावी और उनके साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच संतोष गेंदले ने डंडे से अशोक मरावी पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे पंच विजय पाल के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से भी हमला किया। घटना के दौरान मौजूद पंच रामकृष्ण यादव और संतोष कुमार गोड ने बीच-बचाव कर किसी तरह विवाद को शांत कराया।

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद घायल पंचायत प्रतिनिधियों ने सीपत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शराबबंदी अभियान के बीच बढ़ा तनाव

ग्राम पंचायत उडांगी में अवैध शराब के खिलाफ पंचायत स्तर पर चलाया जा रहा अभियान अब चर्चा का विषय बन गया है। पंचायत का कहना है कि गांव को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई थी, लेकिन शराब कारोबार से जुड़े लोगों के विरोध के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भी नाराजगी है और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा टला! स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, सीपत:- शराबबंदी की पहल पर बवाल: समझाइश देने पहुंचे उपसरपंच प्रतिनिधि और पंचों पर हमला, दीवार टूटी, बाड़ा खाली... 19 बकरियां चोरी, रातभर बेखौफ रहे चोर, जिले में फिर पशुपालक बना शिकार VIDEO:- तखतपुर में भीषण आग: गणेश कॉफी होटल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की देरी से लाखों का नुकसान, व्यवस्... पचपेड़ी:- सड़क हादसे की खबर सुन दौड़े भाई, बने लुटेरों का शिकार, बीच रास्ते घेरकर की मारपीट, नकदी और... वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किराएदार युवती से दुष्कर्म, आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल...24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई एसपी बदले, कलेक्टर संजय अग्रवाल का बिलासपुर और सकरी तहसीलों का औचक निरीक्षण... लंबित राजस्व प्रकरणों पर दिखाई स... "छठी कार्यक्रम बना मौत का मैदान... शराब विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 60 मीटर तक घसीटा, तीन ... फिर एक बड़ी चूक: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे..नगर निगम द्वारा कराया जा...