बिलासपुर

VIDEO:- बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा टला! स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे यार्ड शंकर नगर आरओबी के नीचे डाउन लाइन पर गुजर रही मालगाड़ी का एक वैगन अचानक पटरी से उतर गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रही थी घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बहाली कार्य शुरू कराया।जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मालगाड़ी की रफ्तार काफी धीमी थी। यही वजह रही कि वैगन के बेपटरी होने के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और जनहानि से बचाव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियरिंग और परिचालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा वैगन को दोबारा पटरी पर चढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया गया।


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना का रेल यातायात पर सीमित प्रभाव पड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित किया गया। आवश्यक सुरक्षा उपायों के बाद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है।
प्राथमिक तौर पर घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। रेलवे ने तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम यह पता लगाएगी कि वैगन किन परिस्थितियों में पटरी से उतरा। फिलहाल ट्रैक की मरम्मत और बहाली का कार्य जारी है तथा रेलवे प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे रेलवे प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!
Letest
भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ...