सीपत

सीपत प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पर चाकू और रापा से हमला…दो आरोपियों पर केस दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम धनिया में खेत के कब्जे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सीपत प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष एवं किसान कोमल पाटनवार पर कथित तौर पर चाकू और रापा से हमला कर दिया गया। हमले में उनके हाथ, पैर और पीठ पर चोटें आई हैं। घटना की शिकायत पर सीपत पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धनिया निवासी कोमल पाटनवार पेशे से पत्रकार है जो खेती-किसानी का कार्य करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से लालजी पाटनवार की कृषि भूमि को अधिया पर जोत रहे हैं। उक्त भूमि को लेकर लालजी पाटनवार और गोपाल पाटनवार के बीच कब्जे का विवाद पहले से चल रहा है। शिकायत के मुताबिक, 11 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे कोमल पाटनवार खेत देखने पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि गोपाल पाटनवार और माधो पाटनवार ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर लौट रहे थे। इस पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से इस खेत की खेती कर रहे हैं और बिना अनुमति जुताई कैसे कर दी गई। आरोप है कि इस बात पर दोनों आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। जब कोमल पाटनवार ने विरोध किया तो दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, माधो पाटनवार ने हाथ में रखे चाकू से हमला किया, जबकि गोपाल पाटनवार ने रापा से मारपीट की। हमले में कोमल पाटनवार के बाएं हाथ की पांचों उंगलियों, दाहिने पैर के पंजे तथा पीठ पर चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने फोन पर लालजी पाटनवार को भी इसकी जानकारी दी। सीपत थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गोपाल प्रसाद पाटनवार और माधो पाटनवार के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) तथा 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। चूंकि घायल कोमल पाटनवार सीपत प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष हैं, इसलिए पत्रकारों ने आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि खेत के विवाद और हमले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

दूसरे पक्ष ने भी कराई शिकायत

वही इस मामले में दूसरे पक्ष माधो पाटनवार ने भी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पर चाकू और रापा से हमला...दो आरोपियों पर केस दर्ज बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 57 लाख का गांजा जब्त, महिलाएं समेत च... मल्हार में मौत बनकर दौड़ा हाईवा,चपेट में आए दो बाइक सवार, एक की मौत, दो गंभीर, अस्पताल रेफर बिलासपुर में खूनी वारदात! बाप ने पकड़ा हाथ, बेटे ने चाकू से गोदा, नाबालिग की आंत बाहर निकली, हालत ना... VIDEO बिलासपुर:- स्पीड का खौफनाक खेल! कार ने पहले स्कूटी उड़ाई, फिर स्कूल बस से जा भिड़ी, स्कूटी चाल... VIDEO रतनपुर:- मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा-... VIDEO:- बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा टला! स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, सीपत:- शराबबंदी की पहल पर बवाल: समझाइश देने पहुंचे उपसरपंच प्रतिनिधि और पंचों पर हमला, दीवार टूटी, बाड़ा खाली... 19 बकरियां चोरी, रातभर बेखौफ रहे चोर, जिले में फिर पशुपालक बना शिकार VIDEO:- तखतपुर में भीषण आग: गणेश कॉफी होटल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की देरी से लाखों का नुकसान, व्यवस्...