मल्हार

मल्हार में मौत बनकर दौड़ा हाईवा,चपेट में आए दो बाइक सवार, एक की मौत, दो गंभीर, अस्पताल रेफर

उदय सिंह

मल्हार- चौकी क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर किया गया, जहां एक घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल हाईवा और उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग 1,30 बजे के आसपास मल्हार चौकी क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के पास सीसीआर कंपनी में संचालित हाईवा क्रमांक CG 22 AG 7796 की दो मोटरसाइकिलों CG 22 X 5695 और CG 15 EL 4335 से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान संतोष भैंना (30 वर्ष), पिता दादूराम भैंना, निवासी बूढ़ीखार, धनंजय डहरे (26 वर्ष), निवासी मुढ़ीपार, (बिल्हा,) तथा शैलू मीरी (45 वर्ष), पिता बल्लू मीरी, मुढ़ीपार (बिल्हा)के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान शैलू मीरी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं संतोष भैंना और धनंजय डहरे का गंभीर हालत में उपचार जारी है।हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पहले दोनों बाइक आपस में टकराईं, जिसके बाद पीछे से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गए। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हाईवा ने सीधे दोनों मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी।

फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका हैं।मल्हार पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घायलों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा और उसके चालक को अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर